1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: ये तीन चीज़ें ला सकती हैं आपके जीवन में भूचाल, रहें इनसे बचकर वरना धोना पड़ सकता है ज़िंदगी से हाथ

Chanakya Niti: ये तीन चीज़ें ला सकती हैं आपके जीवन में भूचाल, रहें इनसे बचकर वरना धोना पड़ सकता है ज़िंदगी से हाथ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 27, 2022 07:00 am IST,  Updated : Sep 27, 2022 07:00 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिंदगी में कभी भी इन तीनों को कम न आंके वरना ज़िंदगी जहन्नुम बन जाएगी।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बतायी गयी नीतियों को अपनाकर कोई भी ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन तीन चीज़ों से अपने आप को बचाकर रखें चाहिए वरना ज़िंदगी कही की नहीं रहेगी।

ताकतवर लोगों से दुश्मनी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आज के समय में सरकार या शक्तिशाली नेताओं के साथ सीधे लड़ाई करना बिल्कुल भी समझदारी भरा काम नहीं है, क्योंकि इससे आपके जीवन को खतरा हो सकता है। इन लोगों का सामना करने की कोशिश करने से पहले अपनी शक्ति और स्थिति को मजबूत करना चाहिए।

सेहत में लापरवाही 

आचार्य चाणक्य का मानना है की हमारा स्वस्थ शरीर हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जो इंसान अपने स्वास्थ्य की और ध्यान नहीं देता वो खुद को अपनी मौत के करीब लेकर जाता है। चाणक्य के अनुसार जीवन जीने के लिए पैसा और धन जितना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी आपका सेहतमंद शरीर है। सेहत के प्रति आपकी लापरवाही आपकी मौत की वजह बन सकती है। इसलिए खुद के शरीर से कभी खिलवाड़ न करें 

बलवान से बनाएं दूरी

आचार्य चाणक्य का मानना है की एक शारीरिक रूप से बलवान व्यक्ति अपनी छवि को बनाए रखने के लिए अपने बल का प्रयोग कर दूसरों को हानी पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखें। उनके साथ शत्रुता का अर्थ है मृत्यु को आमंत्रित करना। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें - 

Shardiya Navratri 2022: मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को करना है प्रसन्न, नवरात्रि में जरूर अपनाएं ये खास नियम

Chankaya Niti: ऐसी पत्नी और ऐसे सेवक के साथ रहना है मौत के समान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Vastu Shastra: घर में पीपल के पेड़ का उगना है अशुभ, भाग्य की रेखाएं मोड़ लेती हैं अपना मुंह, छा जाती है कंगाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म