1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 26 January 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

26 January 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 25, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 02:18 pm IST

26 January 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 26 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 26 January 2024: 26 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शुक्रवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा,उसके आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। 26 जनवरी से माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

26 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  1. माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 26 जनवरी 2024 को  शुक्रवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक 
  2. आयुष्मान योग- 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक 
  3. पुष्य नक्षत्र- 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक, उसके आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा।
  4. 26 जनवरी 2024 व्रत-त्यौहार- माघ महीने का आरंभ

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:33 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:26 से दोपहर 12:50 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:15 से दोपहर 12:34 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:57 से दोपहर 12:18 तक
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:32 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:48 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 से दोपहर 12:51 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:55 से दोपहर 12:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:54 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sakat Chaturthi 2024: माघ माह में किस दिन रखा जाएगा सकट चतुर्थी का व्रत? जानिए सही तिथि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Magh Month 2024: कब से शुरू हो रहा है माघ माह का कल्पवास? इसे क्यों किया जाता है और क्या हैं इसके नियम

इस दिन से शुरू होगा माघ का महीना, बसंत पंचमी, गुप्त नवरात्रि से लेकर षटतिला एकादशी तक, आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म