1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 23 December 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 23 December 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 22, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 02:00 pm IST

Aaj ka Panchang 23 December 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj ka Panchang - India TV Hindi
Aaj ka Panchang Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 23 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 42 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। इस योग में किए गए कार्यों में कोई रूकावट नहीं आती है। अपितु कार्यों में वृद्धि होती है। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मूल 19वां नक्षत्र है। मूल का अर्थ होता है- केन्द्रीय बिन्दु या जड़। इसके अनुसार एक साथ बंधी हुई कुछ पौधों की जड़ों को मूल नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। यह नक्षत्र बहुत से रहस्यों, गुप्त विद्याओं तथा अदृश्य शक्तियों के साथ जुड़ा रहता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या -  आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक
  • वृद्धि योग रहेगा -  आज दोपहर 1 बजकर 42 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र  - देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक 

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:20 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:15 से दोपहर 12:38 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:05 से दोपहर 12:22 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:47 से दोपहर 12:06 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:59 से दोपहर 12:19 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:15 से दोपहर पहले 11:36 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:18 से दोपहर 12:38 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:43 से दोपहर 12:08 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 7:09 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 29 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

बुध गोचर: 28 दिसंबर से इन राशियों को रहना होगा सावधान, राशि अनुसार करेंगे ये उपाय तो सभी इच्छाएं हो सकती हैं पूरी

2023 की शुरुआत के साथ इन 5 राशि वाले लोगों को लग सकता है झटका, गोचर करेंगे ये 4 बड़े ग्रह

ऐसे कान वाले होते हैं सबसे ज्‍यादा लकी, नहीं होती है धन-दौलत की कमी, जानें क्या कहते हैं आपके कान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म