1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 5 February 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 5 February 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 04, 2023 03:05 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 03:05 pm IST

Aaj ka Panchang 5 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
रविवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 5 February 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और रविवार का दिन है। पूर्णिमा आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक सर्वार्थसिद्धियोग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती है।

माघी पूर्णिमा

पंचांग और राशियों के अनुसार कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य के प्रवेश होने से माघी पूर्णिमा का योग बनता है। नक्षत्रों में से माघ नक्षत्र के नाम पर माघी पूर्णिमा के नाम की उत्पत्ति हुई है। पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान की पूजा-उपासना की जाती है और अच्छे फल की प्राप्ति के लिए लोग व्रत भी रखते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा कही जाती है और धूप-दीप, तुलसी, पान, सुपारी रोली-मोली, तिल, दूर्वा से भगवान विष्णु की उपासना की जाती है।

शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा- आज रात 9 बजकर 29 मिनट तक 
  • सर्वार्थसिद्धियोग- सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक
  •  पुष्य नक्षत्र- आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- शाम 04:40 से शाम 06:02 तक
  2. मुंबई- शाम 05:08 से शाम 06:33 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 04:39 से शाम 06:00 तक
  4. लखनऊ- शाम 04:27 से शाम 05:50 तक
  5. भोपाल- शाम 04:45 से शाम 06:08 तक
  6. कोलकाता- शाम 04:02 से शाम 05:26 तक
  7. अहमदाबाद- शाम 05:04 से शाम 06:28 तक
  8. चेन्नई- शाम 04:43 से शाम 06:10 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:06 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6:03 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शनिवार को इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, शनि देव की मिल सकती है कृपा दृष्टि

Kark Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: कर्क राशि वाले इस सप्ताह रहे सावधान, कोई करीबी दे सकता है आपको धोखा!

Gemini Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: मिथुन राशि वाले आर्थिक समस्या से बचने के लिए इस हफ्ते अपनाएं ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म