1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Akshaya Tritiya 2026 Panchang: साल का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त आज, जानें सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग यहां

Akshaya Tritiya 2026 Panchang: साल का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त आज, जानें सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग यहां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 18, 2026 03:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 08:25 am IST

19 April 2026 Ka Panchang: 19 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। यहां जानिए 19 अप्रैल 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानेंगे अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदाना का सबसे शुभ और सटीक मुहूर्त क्या रहेगा।

19 अप्रैल 2026, रविवार का पूरा पंचांग- India TV Hindi
19 अप्रैल 2026, रविवार का पूरा पंचांग Image Source : INDIA TV

19 April 2026 Ka Panchang: 19 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। रविवार रात 8 बजकर 2 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 35 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी।  तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 19 अप्रैल 2026, रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

19 अप्रैल 2026 का पंचांग

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 19 अप्रैल 2026 को द्वितीया तिथि सोमवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी 
  • आयुष्मान योग- 19 अप्रैल  2026 को रात 8 बजकर 2 मिनट तक 
  • कृत्तिका नक्षत्र- 19 पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 35 मिनट तक
  • 19 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती 
  • अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - 10:49 ए एम से 12:38 पी एम

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय - 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक

अक्षय तृतीया के दिन का चौघड़िया मुहूर्त

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 10:49 ए एम से 12:38 पी एम
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 02:13 पी एम से 03:47 पी एम
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 06:57 पी एम से 11:12 पी एम
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 02:02 ए एम से 03:28 ए एम, अप्रैल 20
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- 04:53 ए एम से 06:18 ए एम, अप्रैल 20

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026)  के दिन का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:33 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:03 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:56 पी एम से 07:19 पी एम
  • त्रिपुष्कर योग- 07:10 ए एम से 10:49 ए एम
  • रवि योग- 04:35 ए एम, अप्रैल 20 से 06:18 ए एम, अप्रैल 20

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:12 से शाम 06:49 तक
  • मुंबई- शाम 05:22 से शाम 06:57 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:15 से शाम 06:53 तक
  • लखनऊ- शाम 04:56 से शाम 06:32 तक
  • भोपाल- शाम 05:07 से शाम 06:43 तक
  • कोलकाता- शाम 04:23 से शाम 05:58 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:26 से शाम 07:02 तक
  • चेन्नई- शाम 04:48 से शाम 06:22 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-सुबह 5:51 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:48 PM

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

​यह भी पढ़ें:

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, कथा, दान और सबकुछ

Akshaya Tritiya 2026 Gold Buying Time: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे सटीक मुहूर्त, इस शुभ समय में खरीदने से घर में आएगी अपार लक्ष्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म