1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा कब 23 या 24 अप्रैल? यहां डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानिए इस दिन क्या दान करना चाहिए

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा कब 23 या 24 अप्रैल? यहां डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानिए इस दिन क्या दान करना चाहिए

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 19, 2024 11:06 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 11:13 am IST

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस बार चैत्र पूर्णिमा किस दिन रहेगी।

Chaitra Purnima 2024 - India TV Hindi
Chaitra Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Chaitra Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान-दान करने का विधान है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखा जाता है। पूर्णिमा के दिन श्री विष्णु के स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। इस दिन स्नान आदि के बाद परिवार सहित भगवान सत्यनारायण की कथा कही जाती है। साथ ही आज पूर्णिमा के दिन भगवान के निमित्त व्रत रखने का भी विधान है। तो आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र पूर्णिणा कब रहेगी।

चैत्र पूर्णिमा 2024 तिथि

इस साल चैत्र पूर्णिमा  23 अप्रैल 2024 को रहेगी। बता दें कि चित्रा नक्षत्र से युक्त होने के कारण ही चैत्र महीने की पूर्णिमा को चैत्री पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 23 अप्रैल को 3 बजकर 25 मिनट से होगा और इसका समापन  24 अप्रैल को 5 बजकर 18 मिनट पर होगा। 

चैत्र पूर्णिमा का महत्व

चैत्र पूर्णिमा को चैती पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्र देव के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को खीर, मिठाई और फल का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा विष्णु जी के इन मंत्रों का भी जाप करें।

भगवान विष्णु के मंत्र

  • ॐ नमो : भगवते वासुदेवाय
  • शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
  • ॐ नमो : नारायणाय

चैत्र पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान

  • पूर्णिमा के दिन चांदी का दान कर सकते हैं। 
  • पूर्णिमा के दिन दूध-दही का दान भी शुभ माना जाता है।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन सफेद फूल का दान करने से चंद्रमा प्रसन्न होते हैं।
  • अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र का दान करें।
  • पूर्णिमा के दिन वस्त्र, अन्न और धन का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन चावल और दूध-चावल, चीनी से बनी खीर का भी दान जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

अस्त होने पर सभी ग्रह कैसे परिणाम देते हैं? किस स्थिति में शुभ हो सकते हैं अस्त ग्रह, जानें

Mars Transit 2024: 23 अप्रैल मंगल करेंगे गोचर, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक पर क्या पड़ेगा असर

Vastu Tips: घर की 4 दिशाओं में कर लें ये चार परिवर्तन, सुलझेगी हर समस्या, घर में आएगी बरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म