1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. गंगा दशहरा पर बन रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, इन उपायों को करने से दूर होगी सभी परेशानी, होगा धन लाभ

गंगा दशहरा पर बन रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, इन उपायों को करने से दूर होगी सभी परेशानी, होगा धन लाभ

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 26, 2023 02:43 pm IST,  Updated : May 26, 2023 02:43 pm IST

Ganga Dussehra 2023 Upay: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का अत्याधिक महत्व है। कहते हैं कि इस दिन गंगा स्नान और कुछ उपायों को करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है और धन, वैभव की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2023 - India TV Hindi
Ganga Dussehra 2023 Image Source : FILE IMAGE

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर इस साल बेहद ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। इन योगों के संयोग में पूजा और दान करने से जातक को कई गुना फलों की प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि गंगा दशहरा पर रवि, सिद्धि और धन योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन 3 योग में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 30 मई 2023 को मनाया जाएगा। इसी दिन ज्येष्ठ मास का चौथा और आखिरी बड़ा मंगल भी पड़ रहा है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना करने से जीवन के सभी संकट और भय दूर हो जाते हैं। 

गंगा दशहरा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। राजा भागीरथ के कठिन तप के कारण ही आज हम गंगा मईया के दर्शन कर पा रहे हैं। पतित पावनी, मोक्षदायिनी मां गंगा की एक-एक बूंद पवित्र होती है। गंगा में स्नान करने वाले हर व्यक्ति को उसके पापों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के साथ भगवान शिवजी की भी पूजा जरूर करें। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति द्वारा अनजाने में हुई गलतियों के से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा 2023 के उपाय (Ganga Dussehra 2023 Upay)

  • गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान करें।
  • इस दिन गंगा स्‍नान करना काफी फलदायी माना जाता है।
  • घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है।
  • गंगा नदी में स्नान के बाद दान जरूर करें, तभी आपकों शुभ फल मिलेगा।
  • संभव हो तो गंगा दशहरा के दिन जिस भी चीज का दान करें उसकी संख्या 10 हो (जैसे 10 फल, 10 सुराही इत्यादि)।
  • गंगा स्नान करते समय 'ओम नमो: गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम:' मंत्र का जाप जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

आषाढ़ माह 2023: जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, यहां जानिए जून-जुलाई के व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट

30 मई को है आखिरी बड़ा मंगल, जरूर करें हनुमान जी का ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर

Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? यहां जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म