1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hal Shashti 2023: कल रखा जाएगा हल षष्ठी का व्रत, इस विधि और मुहूर्त में करें कृष्ण के दाऊ बलराम जी की पूजा, मिलेगा मनोवांछित फल

Hal Shashti 2023: कल रखा जाएगा हल षष्ठी का व्रत, इस विधि और मुहूर्त में करें कृष्ण के दाऊ बलराम जी की पूजा, मिलेगा मनोवांछित फल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 04, 2023 03:07 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 03:07 pm IST

Balram Jayanti 2023: मंगलवार को हल षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन बलराम जी की पूजा का विधान। मान्यताओं के मुताबिक, हल षष्ठी की पूजा करने से हर अधूरी चाह पूरी हो जाती है।

Hal Shashti 2023- India TV Hindi
Hal Shashti 2023 Image Source : INDIA TV

Hal Shashti 2023: 5 सितंबर 2023 , मंगलवार के दिन हल षष्ठी का व्रत किया जाएगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बलराम जी का प्रधान शस्त्र और मूसल है इसलिए इस दिन को हलषष्ठी, हरछठ या ललही छठ के रूप में जाना जाता है। बता दें कि श्री बलराम को हलधर के नाम से भी जाना जाता है। हल षष्ठी के दिन व्रत करने का भी विधान है। आज के दिन व्रत करने से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान की आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। हल षष्ठी के दिन श्री बलराम के साथ-साथ भगवान शिव, पार्वती जी, श्री गणेश, कार्तिकेय जी, नंदी और सिंह आदि की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

हल षष्ठी 2023 शुभ मुहूर्त 

  • भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आरंभ- 4 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 41 मिनट पर
  • षष्ठी तिथि आरंभ समापन- 5 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर
  • हल षष्ठी तिथि- 5 सितंबर 2023 

हल षष्ठी पूजा विधि

  • हल षष्ठी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
  • अब मंदिर या पूजा घर में गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछा दें।
  • फिर चौकी पर बलराम जी और भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रख दें।
  • दोनों  देवताओं को चंदन का तिलक कर फल, फूल, धूप, दीप आदि सामान अर्पित करें।
  • श्रीकृष्ण की आरती के साथ पूजा संपन्न करें। 
  • भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा के साथ छठ माता की भी पूजा करें।
  • वहीं आज के दिन बलराम जी के शस्त्र 'हल'की भी पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • हल षष्ठी के दिन गाय के दूध व दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
  •  इस दिन हल से जोते गए किसी भी अन्न को ग्रहण नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer:यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

05 September 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Shukra Margi 2023: शुक्र कर्क राशि में हुए मार्गी, इन 4 राशियों की जिंदगी होगी मुश्किल, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करना होगा ये उपाय

Janmashtami 2023: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? डेट को लेकर अपना संशय करें दूर, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा नियम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म