1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mokshada Ekadashi 2023 Upay: आज साल के आखिरी एकादशी के दिन कर लीजिए ये उपाय, भगवान विष्णु जीवन से हर लेंगे सभी दुख और परेशानी

Mokshada Ekadashi 2023 Upay: आज साल के आखिरी एकादशी के दिन कर लीजिए ये उपाय, भगवान विष्णु जीवन से हर लेंगे सभी दुख और परेशानी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 23, 2023 07:04 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 07:04 am IST

Mokshada Ekadashi 2023: आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से प्रभु नारायण की कृपा से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है।

Mokshada Ekadashi 2023 Upay:- India TV Hindi
Mokshada Ekadashi 2023 Upay: Image Source : INDIA TV

Mokshada Ekadashi 2023 Upay: आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। मोक्षदा एकादशी को बैकुंठ या मौनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में इस एकादशी का बड़ा ही महत्व बताया गया है। आज मोक्षदा एकादशी को भगवान विष्णु के दामोदर रूप की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु के शंख, गदा, चक्र और पद्मधारी रूप को दामोदर की संज्ञा दी गयी है। शास्त्रों के अनुसार, स्वंय भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर से कहा है कि इस दिन तुलसी की मंजरी, धूप-दीप आदि से भगवान दामोदर का पूजन करना चाहिए।

आज मोक्षदा एकादशी के दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान दामोदर का स्मरण करते हुए सबसे पहले जल में गंगाजल डालकर पूरे घर में छिड़कना चाहिए और उसके बाद विधि-विधान से भगवान का पूजन करना चाहिए। पूजा के समय 'श्रीमद्भगवद्गीता'की एक प्रति भी रखनी चाहिए और संभव हो तो आज गीता के कुछ अंश जरूर पढ़ने चाहिए। 

कहते हैं मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही आज पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की अलग-अलग समस्याओं का समधाना मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन कौन-कौनसे उपायों को करना शुभ रहेगा।

1. अगर आप अपनी कंसन्ट्रेशन पावर बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु का दामोदर नाम लेते हुए ताजा पुष्पों से पूजन करना चाहिए और पूजन के समय घंटे या घंटी का स्वर बजाना चाहिए।

2. अगर आप अपने आस-पास ताजगी बनाये रखना चाहते हैं, तो आज एक लोटे में जल लेकर, उसमें एक लाल फूल डालकर श्री विष्णु के आगे रखें। अब उस फूल की सहायता से भगवान पर जल छिड़के और उनकी विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लोटे में रखे जल को सूर्यदेव को अर्पित कर दें।

3. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ाना चाहते है, तो आज भगवान दामोदर को रोली-चावल का तिलक लगाएं और तिलक लगाते समय  'ऊँ पद्मानाभय नमः' या 'ऊँ हृषिकेषाय नमः' मंत्र का पांच-पांच बार जाप करें।

4. अगर आपका कोई दोस्त पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा है, तो आज एक एकाक्षी नारियल लेकर, उसकी विधिवत पूजा करें और पूजा करने के बाद उस एकाक्षी नारियल को अपने दोस्त को संभालकर रखने केलिए दे दें।

5. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज आपको श्री विष्णु पूजा के समय 3 मुखी रुद्राक्ष भगवान के सामने रखना चाहिए और भगवान की पूजा के साथ ही उसकी भी विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उस रुद्राक्ष को धागे में पिरोकर गले में धारण करना चाहिए।

6. अगर आप हर प्रकार के सुख और वैभव को पाना चाहते है, तो आज भगवान दामोदर को सिंदूर चढ़ाएं और ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ तथा ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का 11-11 बार जाप करें।

7. अगर आप अपने सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज आपको तुलसी की मंजरी से शालीग्राम का पूजन करना चाहिए।

8. अगर आप खेल जगत में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज स्नान आदि के बाद श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से पूजा करें। साथ ही घोड़े को चने खिलाएं।

9.  अगर आप अपनी जॉब में एक अच्छा चेंज चाहते हैं, लेकिन बहुत कोशिशों के बावजूद आपको कोई अच्छा मौका नहीं मिल पा रहा है, तो आज आपको दामोदर मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ दामोदराय नमः।'

10. अगर आपको किसी काम में बार-बार नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे आपका काम पूरा नहीं हो रहा है, तो आज स्नान आदि के बाद आपको पांच गोमती चक्र लेकर श्री विष्णु के चरणों में रखने चाहिए और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गोमती चक्र को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

11. अगर आप अपने घर में बरकत बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको अपने घर के मंदिर में शंख की स्थापना करके उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आपके घर में पहले से शंख रखा है, तो भी आज उसकी पूजा अवश्य करें। इसकेलिए आज स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक पात्र में शंख रखकर, उस पर दूध की धारा अर्पित करें। फिर उस पर जल चढ़ाकर साफ कपड़े से पोंछे और उसके सामने घी का दीया जलाएं। अब उस पर दूध और केसर मिश्रित घोल से ‘श्री’ लिखकर, कुमकुम, चावल और पुष्प अर्पित करें। फिर भोग लगाकर पूजा सम्पन्न करें।

12. अगर आप अपने जीवन में पॉजिटिव एनर्जी को बनाये रखना चाहते हैं तो आज आपको दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर पंचामृत बनाना चाहिए और

भगवान को अर्पित करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Gemini Horoscope 2024: साल 2024 में मिथुन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, यहां पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए ला रहा अशुभ समाचार, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

साल 2024 में इन 5 राशियों के घर बजेगी शहनाई, इनका होगा प्रेम विवाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म