Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. New Year 2024: नए साल पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग, इनमें से कोई भी एक काम कर लें, साल भर बरसेगी महादेव की कृपा

New Year 2024: नए साल पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग, इनमें से कोई भी एक काम कर लें, साल भर बरसेगी महादेव की कृपा

Written By: Vineeta Mandal
Published : Dec 19, 2023 07:03 pm IST, Updated : Dec 19, 2023 07:12 pm IST

New Year 2024: इस बार का नया साल बहुत ही खास है। दरअसल, साल 2024 की शुरुआत शुभ संयोग के साथ होने जा रहा है। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

New Year 2024- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV New Year 2024

New Year 2024: साल 2023 के खत्म होने में अब गिनती के दिन बाकी है। हर कोई अभी से नए साल के स्वागत करने की तैयारी में जुट गए हैं। कहा जाता है कि अगर साल का पहला दिन अच्छा बीतता है तो पूरे वर्ष खुशियों की बरसात होती रहती है। यही वजह है कि हर कोई 1 जनवरी को खास तरीके के साथ सेलिब्रेट करता है। इस बार का नया साल बेहद ही खास बताया जा रहा है। दरअसल, साल 2024 का प्रारंभ शुभ संयोग के साथ होने वाला है। ऐसे में इस दिन इन विशेष कामों को करने से सालभर आपके घर-परिवार पर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वर्षा होगी।

1 जनवरी 2024 को बन रहा है ये अद्भुत संयोग

बता दें कि इस बार नए साल का आरंभ सोमवार से हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। इसके अलावा 1 जनवरी 2024 को अमृत सिद्धि और शिववास का योग बन रहा है। ऐसे में इस बार का नया साल और खास हो गया है। सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। इसी तरह सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। तो नए साल के दिन शिवजी की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

1 जनवरी 2024 के दिन जरूर करें ये काम

  • साल 2024 का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है तो इस दिन शिवजी की पूजा जरूर करें
  • मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। साथ ही बेलपत्र, दूध, और फूल भी चढ़ाएं
  • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नए साल से महामृत्युंजय जाप भी प्रारंभ कर सकते हैं
  • सोमवार को नया साल है तो ऐसे में इस दिन शिव चालीसा का पाठ करना भी फलदायी होगा
  • पूरे वर्ष शंकर जी की कृपा पाने के लिए विधि-विधान के साथ महादेव की उपासना करें
  • नए साल के पहले दिन सफेद चीजें जैसे- दूध, दही, सफेद वस्त्र और चीनी का दान करें। कैलाशपति आपके घर-परिवार पर अपार कृपा बरसाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सीना चीर दिखाया हनुमान जी ने अपने प्रभु श्री राम और मां जानकी की सुंदर छवि, आखिर ऐसा करने के लिए क्यों हुए बजरंगबली विवश

January Grah Gochar 2024: जनवरी में ग्रहों का होने वाला है राशि परिवर्तन, जानें इन ग्रह-गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Lucky Zodiac Signs 2024: साल 2024 में ये राशियां रहेंगी बेहद सौभाग्यशाली, पूरे वर्ष जीवन रहेगा खुशहाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement