1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन स्नान-दान क्यों किया जाता है? जान लीजिए इस दिन क्या-क्या करना होता है लाभदायक

Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन स्नान-दान क्यों किया जाता है? जान लीजिए इस दिन क्या-क्या करना होता है लाभदायक

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 11, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 11, 2024 06:00 am IST

Paush Amavasya 2024: आज पौष अमावस्या है। हिंदू धर्म में इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। तो आइए जानते हैं पौष अमावस्या के दिन और क्या करना शुभ रहेगा।

Paush Amavasya 2024- India TV Hindi
Paush Amavasya 2024 Image Source : INDIA TV

Paush Amavasya 2024: आज यानी कि 11 जनवरी 2024 को पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान करने का विधान है। पौष अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि आज किसी तीर्थ स्थान पर जाकर स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके आलावा पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए और अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। प्रतिपदा तिथि कल दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

पौष अमावस्या पर स्नान-दान का क्या महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अमावस्या के दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस अमावस्या के दिन दान करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। वहीं कहा जाता है कि अमावस्या के दिन पितरों को जल चढ़ाने से पितृ दोष दूर होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। 

पौष अमावस्या के इन कामों को करने से मिलता है लाभ

हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही तिथि का विशेष महत्व है। अमावस्या के दिन स्नान-दान के अलावा भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन तुलसी पूजा और पीपल के पेड़ में जल देना भी शुभ फलों को देने वाला होता है। कहा जाता है कि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल देने और तिल के तेल का दीया जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Amavasya 2024: अमावस्या साल 2024 में कब-कब पड़ेगी? यहां जान लीजिए सही डेट और हर अमावस्या का महत्व

Vinayak Chaturthi 2024: साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म