1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Pradosh Vrat Upay: आज शनिवार और प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में जरूर करें ये उपाय, शनि देव हर समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

Shani Pradosh Vrat Upay: आज शनिवार और प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में जरूर करें ये उपाय, शनि देव हर समस्या से दिलाएंगे छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 06, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 06, 2024 06:00 am IST

Shani Pradosh Vrat Upay: आज शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन इन विशेष उपायों को करने से अलग-अलग समस्याओं का समाधान मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि शनि प्रदोष व्रत के दिन कौनसे उपायों को करना चाहिए।

Pradosh Vrat Upay - India TV Hindi
Pradosh Vrat Upay Image Source : INDIA TV

Shani Pradosh Upay: आज यानी कि 6 अप्रैल 2024 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं- एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। बता दें कि जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है उसका नामकरण भी उसी हिसाब से किया किया जाता है। आज शनिवार का दिन है इसलिए आज का प्रदोष शनि प्रदोष व्रत है। शनि प्रदोष के दिन भगवान शंकर के साथ ही शनिदेव की पूजा का बड़ा ही महत्व है। अतः आज के दिन किस प्रकार शनिदेव और भगवान शंकर की उपासना करके आप लाभ उठा सकते हैं।

 

  1. अगर आपको हमेशा किसी न किसी चीज का भय बना रहता है, जिसके चलते आप तनाव महसूस करते हैं, तो आज के दिन सवा किलो काली उड़द और दो लड्डू मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करें।

  2. अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को काला कंबल भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके आस-पास पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

  3. अगर आप ऑफिस में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है 'शं ऊँ शं नमः'। आज के दिन ऐसा करने से ऑफिस में आपके सहयोगियों का साथ बना रहेगा।

  4. अगर आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन कौए को रोटी खिलाएं। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः'। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

  5. अगर आप अपने बच्चे की तरक्की चाहते हैं, तो आज के दिन किसी लौहार या बढ़ई को उसकी जरूरत की कोई वस्तु दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे की तरक्की सुनिश्चित होगी। 

  6. अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है, जिसके चलते आपको बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है, तो आज के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने चाचा या ताऊ को काले रंग की शर्ट गिफ्ट करें।

  7. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर, उसे बूंदी का लड्डू खिलाएं| साथ ही उसके दाहिने सींग को छूकर आशीर्वाद लें।

  8. अगर आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन कोई काला कपड़ा लेकर, उस पर काली उड़द की दाल रखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

  9. अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं, तो आज के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें।

  10. अगर आप अपने परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज शनि प्रदोष के दिन शाम के समय रोटी पर सरसों का तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

  11. अगर आप आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, तो आज के दिन नीला पुष्प लेकर पीपल के पेड़ के पास रखकर घर वापस आ जाएं और घर आकर शनिदेव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊं शं शनैश्चराय नम:'। आज के दिन ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

  12. अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:'।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दिन इनमें से कोई भी एक चीज करें दान, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म