1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Somwar 2023: अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ की कृपा से जीवन होगा सावन सा खूबसूरत

Sawan Somwar 2023: अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ की कृपा से जीवन होगा सावन सा खूबसूरत

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 31, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 06:00 am IST

Sawan Somwar 2023: आज सावन माह का चौथा सोमवार है। इस दिन उपवास रखने और महादेव की विधिपूर्वक पूजा करने से हर मुराद पूरी हो जाती है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज क्या करना फलदायी रहेगा।

Sawan Somwar 2023 Upay- India TV Hindi
Sawan Somwar 2023 Upay Image Source : FREEPIK

Sawan Somwar Upay: आज सावन माह का चौथा सोमवार है। सावन महीने के दौरान पड़ने वाले सोमवार का शास्त्रों में बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत कर भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में हर प्रकार के सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। खासतौर पर इस दिन कन्याएं व्रत कर सुयोग्य वर पाने की कामना करती हैं। आज के दिन शुभ फलों की प्राप्ति के लिए और अपने काम बनाने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

  1. अगर बहुत कोशिशों के बावजूद भी आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर भगवान को बेल का फल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  2. अगर आप अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज रवि योग के दौरान स्नान आदि से निवृत्त होकर एक एकाक्षी नारियल लें और उसे अपने मंदिर में रखें। अब भगवान की पूजा करें । भगवान को पहले पुष्प चढ़ाएं, भोग लगाएं और फिर अच्छे से धूप-दीप दिखाएं । भगवान की पूजा के बाद ठीक इसी प्रकार एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को मंदिर में ही रखा रहनें दें।
  3. अगर आप अपने मानसिक उलझन से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज सोमवार के दिन दो मुखी रूद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
  4. अगर आप अपने बिजनेस की समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर, उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख लें। साथ ही जो गृहणियां अपनी जमा-पूंजी में बढ़ोतरी करना चाहती हैं, वो भी ये उपाय कर सकती हैं। आप कौड़ियों की पूजा करके उन्हें अपने पैसे रखने वाले स्थान पर रख सकती हैं।
  5. अगर आप अपने जीवन को बेहतर और सुखी बनाना चाहते हैं, तो आज शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जायें और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें । मंत्र इस प्रकार है 'ऊँ शिवाय नमः ऊँ' मंत्र जप के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें।
  6. अगर आप समाज में अपना प्रभाव या रुतबा कायम करना चाहते हैं, तो आज शिवलिंग पर ‘ऊँ नमः शिवाय’ बोलते हुए धतूरा चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र भी चढ़ाएं।
  7. अगर आपकी शादी हो गई है और आप अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  8. अगर आप बुरी नजर से अपना बचाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन जौ के आटे की रोटियां बनाकर गाय के बछड़े को खिला दें और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करें।
  9. अगर आप अपने लवमेट के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन दो गोमती चक्र लेकर मंदिर में स्थापित करके, उनकी धूप-दीप, पुष्प आदि से पूजा करें और भगवान से अपने लवमेट के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद गोमती चक्र को उठाकर एक लाल रंग की पोटली में बांधकर अपने पास रख लें।
  10. अगर आपका मन हर समय किसी न किसी बात को लेकर अशांत रहता है, तो इसके लिए आज शाम के समय भगवान शिव की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर, आसन बिछाकर बैठ जाएं और रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें, लेकिन अगर आपके पास रुद्राक्ष की माला उपलब्ध ना हो, तो आप करमाला पर गिनकर 108 बार मंत्र का जप कर सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

ये भी पढ़ें-

Sawan Purnima 2023: सावन पूर्णिमा पर बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग, इन उपायों को करने से खुशियों से भर जाएगी झोली

31 July 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

क्या शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मंदिर के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें जल चढ़ाते समय कौन सा मंत्र बोलना अधिक शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म