1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 4th Somwar Vrat 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, भोलेनाथ की कृपा से चमक उठेगी किस्मत

Sawan 4th Somwar Vrat 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, भोलेनाथ की कृपा से चमक उठेगी किस्मत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 11, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 07:03 pm IST

Sawan 4th Somwar Vrat 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो सावन सोमवार के दिन महादेव को ये चीजें अर्पित जरूर करें।

Sawan Somwar Vrat 2024- India TV Hindi
Sawan Somwar Vrat 2024 Image Source : INDIA TV

Sawan 4th Somwar Vrat 2024: 12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत कर भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में हर प्रकार के सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन जो कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं उन्हें सुयोग्य और मनचाहा वर मिलता है। साथ ही उनका दांपत्य जीवन भगवान शिव और माता गौरी की तरह होता है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग की जलाभिषेक का भी विशेष महत्व है। तो इस दिन महादेव का इन चीजों से अभिषेक जरूर करें।

गंगाजल और चंदन

सावन के चौथे सोमवार के दिन गंगाजल में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को चंदन मिला गंगाजल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही मंगल दोष से मुक्ति मिलती है और विवाह में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होती हैं। 

बेलपत्र और जल

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल और बेलपत्र ही काफी होता है। इसलिए सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ को बेलपत्र और जल अर्पित करें। ऐसा करने से उमापति महादेव भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं और उनके सभी दुख हर लेते हैं।

गन्ने का रस

सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। भगवान शिव शंकर की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। महादेव को गन्ने का रस अर्पित करने से करियर और बिजनेस में तरक्की मिलती है।

सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

चाहते हैं कि आपकी सभी मनचाही मुराद पूरी हो तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को कच्चा दूध, गंगाजल, आक के फूल, बेलपत्र, धतूरा, चंदन, भांग, शहद और गन्ने का रस जरूर चढ़ाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024 and Horoscope: राशिनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पूजा सामग्री, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा, पूरी होगी सभी मनोकामना

Sawan 2024 Shivling Puja Niyam: महिलाएं सिर्फ इस तरह से करेंगी शिवलिंग की पूजा, तभी बरसेगी महादेव की कृपा, भक्तों को नहीं पता ये सच

Weekly Finance Horoscope 12th to 18th August 2024: इन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा यह सप्ताह, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म