1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri Navami Puja Vidhi, Muhurat: महानवमी की पूजा विधि क्या है? यहां जानिए हवन पूजन से लेकर कन्या पूजन तक की संपूर्ण जानकारी

Navratri Navami Puja Vidhi, Muhurat: महानवमी की पूजा विधि क्या है? यहां जानिए हवन पूजन से लेकर कन्या पूजन तक की संपूर्ण जानकारी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 30, 2025 08:17 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 06:21 am IST

Navratri Navami 2025: नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और इसी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाता है। यहां हम आपको बताएंगे नवमी पर कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन विधि क्या है और कन्या पूजन कैसे किया जाता है।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि नवमी पूजन विधि Image Source : CANVA

Navratri Navami 2025: नवरात्रि पर्व का समापन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा (Maa Siddhidatri Puja) के साथ होता है। इस साल नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन पूजन भी करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। नवरात्रि की नवमी को कहीं महानवमी (Maha Navami 2025) तो कहीं दुर्गा नवमी (Durga Navami) के नाम से मनाया जाता है। इस दिन सरस्वती बलिदान (Saraswati Balidan), आयुध पूजा (Ayudh Puja), दुर्गा बलिदान (Durga Balidan) इत्यादि पर्व भी मनाए जाते हैं। चलिए जानते हैं नवरात्रि की नवमी की संपूर्ण पूजा विधि।

नवरात्रि नवमी पूजा मुहूर्त 2025 (Navratri Navami Puja Time 2025)

  • महा नवमी - 1 अक्टूबर 2025, बुधवार
  • नवमी तिथि प्रारम्भ - 30 सितम्बर 2025 को 06:06 पी एम बजे
  • नवमी तिथि समाप्त - 01 अक्टूबर 2025 को 07:01 पी एम बजे
  • लाभ - उन्नति - 06:14 ए एम से 07:43 ए एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
  • शुभ - उत्तम - 10:41 ए एम से 12:10 पी एम
  • लाभ - उन्नति - 04:38 पी एम से 06:07 पी एम

नवरात्रि नवमी हवन मुहूर्त 2025 (Navratri Navami Havan Muhurat 2025)

नवरात्रि प्रातः हवन मुहूर्त - 06:14 ए एम से 06:07 पी एम (हवन विधि, मंत्र और सामग्री लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें)

नवरात्रि नवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2025 (Navratri Navami Kanya Puja Muhurat 2025)

नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन हवन पूजन के बाद कभी भी किया जा सकता है। (कन्या पूजन की विधि और सामग्री लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें)

नवरात्रि नवमी पूजा विधि (Navratri Navami Puja Vidhi Step By Step)

  • पूजा के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं। सबसे पहले हवन की तैयारी करें।
  • हवन की सामग्री पहले ही एकत्रित करके पूजा स्थान पर रख लें।
  • फिर परिवार के साथ मिलकर हवन में आहुति दें।
  • हवन करने के बाद मां सिद्धिदात्री या मां अंबे की विधि विधान पूजा करें।
  • माता के मंत्रों का जाप करें। 
  • उन्हें भोग अर्पित करें। अंत में आरती करें।
  • माता की पूजा के बाद कन्या पूजन करें।
  • इस दिन कन्याओं को हलवा, पूरी, चना और उपहार भेंट किए जाते हैं।
  • कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण कर लें।
  • जो लोग दशमी के दिन व्रत खोलते हैं वे अपनी परंपरा के अनुसार उसी दिन व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे की जाती है? जानने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे किया जाता है? इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म