1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. आज विष्णु जी और तुलसी लगाएंगे आपका बेड़ा पार, बस इनमें से कर लें कोई भी कोई 1 उपाय

आज विष्णु जी और तुलसी लगाएंगे आपका बेड़ा पार, बस इनमें से कर लें कोई भी कोई 1 उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 09, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 08:19 am IST

आज भी उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में आज विष्णु जी और माता तुलसी के इन उपायों को करने से अलग-अलग समस्याओं का समाधान मिलता है।

विष्णु जी और माता तुलसी- India TV Hindi
विष्णु जी और माता तुलसी Image Source : FILE IMAGE

आज यानी कि 9 दिसंबर को वैष्णव संप्रदाय के लोग उत्पन्ना एकादशी का उपवास रखेंगे। वैष्णव संप्रदाय में संत और सन्यासी आते हैं और उनका एकादशी व्रत करने का नियम अलग होता है। ऐसे में आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा समस्त दुख-परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि एकादशी के दिन किन उपायों को करना फलदायी साबित होगा।

  1. अगर आप किसी भी तरह के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचे रहना चाहतेहैं, तो आज आपको तुलसी की जड़ की थोड़ीसी मिट्टी लेकर पानी में डालकर, उससे स्नान करना चाहिए। फिर साफ पानी से स्नान करके, साफसुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

  2. अगर आप अपने कारोबार में दिनदुगनी, रातचौगनी तरक्की करना चाहते हैं, तो आज आपको पांच गुंजाफल भगवान के सामने रखकर उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गुंजाफल को अपनी तिजोरी या गल्ले में रख लें।

  3. अगर आप अपने बिजनेस लॉस से उबरना चाहते हैं, जीवन में हर तरह की निगेटिविटी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज आपको विष्णु पूजा के समय दस मुखी रुद्राक्ष की भी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उसे अपने गले में धारण करना चाहिए।

  4. अगर आप अपने घरपरिवार के साथ ही बाहर के लोगों से भी अच्छे तालमेल बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको भगवान विष्णु की पूजा के बाद किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें दक्षिणा स्वरूप कुछ भेंट करना चाहिए। अगर संभव हो तो उन्हें वस्त्र भेंट करें।

  5.  अगर आप अपने घर की सुखशांति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए और उसकी रोली, धूपदीप आदि से पूजा करनी चाहिए।

  6. अगर आप अपनी सैलेरी में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद श्री विष्णु की धूपदीप से पूजा करनी चाहिए और उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है 'ऊँ गोविंदाय नमः।'

  7. अगर आप अपनी पॉजिटिव ऊर्जा को बनाये रखना चाहते हैं और अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, तो आज आपको श्री विष्णु भगवान को केसर युक्त दूध का भोग लगाना चाहिए और तुलसी माला धारण करनी चाहिए।

  8. अगर आप अपने किसी कार्य की सफलता को सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

  9. अगर आप अपने वैवाहिक जीवन की डोर को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद, साफसुथरे कपड़े पहनकर श्री विष्णु जी के साथ ही तुलसी जी की भी विधिवत पंचोपचार से पूजा करनी चाहिए और भगवान को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

  10. अगर आप अपने ज्ञान में, अपनी नॉलेज में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको मंदिर में चावल का दान करना चाहिए। लेकिन यहां एक बात ध्यान रहे कि एकादशी के दिन चावल का सिर्फ दान करना चाहिए, उसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु जी के पूजा में भी चावल का उपयोग नहीं किया जाता है।

  11. अगर आप अपने जीवन को रोशनी से भर देना चाहते हैं, अपने कार्यों की चमक को दूर तक फैलाना चाहते हैं, तो आज शाम के समय आपको श्री विष्णु मंदिर में भगवान के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और अपने दोनों हाथों से उस दिये की लौ की गर्माहट लेकर अपनी आंखों पर लगाते हुए कानों के पीछे की तरफ ले जाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

New Year 2024: नए साल के दिन कर लें इन 5 में से कोई भी एक काम, पूरे साल घर में नहीं होगी पैसों की कमी

Masik Shivratri 2023: साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत कब? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म