1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vivah Muhurat 2022: नवंबर और दिसंबर महीने में इस दिन बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: नवंबर और दिसंबर महीने में इस दिन बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 11, 2022 09:08 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 12:50 pm IST

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी के बाद शादी ब्याह जैसे शुभ मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है। चलिए आपको बताते हैं कि नवंबर और दिसंबर महीने में शादी के लिए शुभ मुहूर्त और तारीख कौन सी हैं।

विवाह शुभ मुहूर्त - 2022- India TV Hindi
विवाह शुभ मुहूर्त - 2022 Image Source : INDIA TV

हिन्दू धर्म में शादी ब्याह से पहले शुभ मुहूर्त निकाला जाता है ताकि उस कार्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और न ही किसी प्रकार का विघ्न पड़े।  कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन चार माह के योग निद्रा से जागते हैं और शादी ब्याह जैसे शुभ मांगलिक कार्य की फिर से शुरुआत होती है।  इस बार देवउठनी एकादशी 4 नवंबर दिन शुक्रवार को था और अगले दिन यानी 5 नवंबर को तुलसी विवाह था।  लेकिन अभी तक शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के शुरुआत नहीं हुई है।  क्योंकि शुक्र अस्त होने से कई मांगलिक कार्य पीछे चल रहे हैं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह पर शुक्र अस्त थे और अब अब 20 नवंबर को वो उदित होंगे।  इसके बाद ही शादी-विवाद की शुरुआत होगी।  ऐसे में चलिए आपको नवंबर दिसंबर के शुभ विवाह मुहूर्त और शुभ तिथियों के बारे में बताते हैं।  

Saubhagya Sundari Vrat: सुहागिन महिलाएं सौभाग्य सुंदरी व्रत में करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

मांगलिक कार्यों की शुरुआत

हिन्दू पंचांग के अनुसार, नवंबर-दिसंबर महीने में शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें शादी करना शुभ माना जा रहा है। डालिए इन तारीख पर एक नज़र। 

नवंबर विवाह तारीख

21 और 24 नवंबर- मुहूर्त - शाम 3:4 PM  से रात 7:37 PM

25 और 26 नवंबर- मुहूर्त - रात 10:45 PM से सुबह 6:52 AM

27 नवंबर 2022- मुहूर्त- रात 09.34 PM से सुबह 06.54, AM, 28 नवंबर तक

28 नवंबर 2022- मुहूर्त- सुबह 6:54 AM से सुबह 10:20 AM तक

दिसंबर विवाह तारीख 

2 और 3 दिसंबर- मुहूर्त-  सुबह 7:30 AM से सुबह 6:58 AM, 3 दिसंबर तक

7 और 8 दिसंबर- मुहूर्त-  रात 8:46 PM से सुबह 7:1 AM तक, 8 दिसंबर तक

9 दिसंबर- मुहूर्त-  सुबह 7:2 AM से दोपहर 2:59 PM तक

Guru Margi 2022: गुरु मार्गी में बन रहा गजकेसरी योग, इस महीने इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखने से दूर होगी दरिद्रता, बुरी शक्तियां छोड़ेंगी पीछा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म