1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 October 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

12 October 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 11, 2024 04:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 04:31 pm IST

12 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 12 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang - India TV Hindi
Aaj Ka Panchang Image Source : SOCIAL

12 October 2024 Ka Panchang: 12 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज नवमी तिथि में हवनादि किया जायेगा साथ ही आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। आज रात 12 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

12 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि- 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी
  • धृति योग- 12 अक्टूबर 2024 को रात 12 बजकर 22 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- 12 अक्टूबर को पूरा दिन रहेगा
  • 12 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:13 से सुबह 10:40 तक
  • मुंबई- सुबह 09:28 से सुबह 10:56 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:15 से सुबह 10:42 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:58 से सुबह 10:25 तक
  • भोपाल- सुबह 09:11 से सुबह 10:38 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:27 से सुबह 09:55 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:30 से सुबह 10:58 तक
  • चेन्नई - सुबह 08:57 से सुबह 10:26 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:20 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:54 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि के बाद अखंड ज्योति, कलश में रखे सिक्के और जल का क्या करें? जान लें शास्त्रों में लिखे नियम

12 अक्टूबर को मनाया जाएगा बुराई पर जीत का त्यौहार दशहरा, ये रहेगा पूजा का विजय मुहूर्त

आचार्य चाणक्य के अनुसार, गलती से भी न सताएं इन 5 लोगों को, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।