1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 April 2025 Ka Panchang: बुधवार को है शुभ फलदायक अक्षय तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

30 April 2025 Ka Panchang: बुधवार को है शुभ फलदायक अक्षय तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 29, 2025 03:04 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 03:36 pm IST

30 April 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 30 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang - India TV Hindi
आज का पंचांग Image Source : FILE

30 April 2025 Ka Panchang: 30 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी और शुभ कार्यों की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

30 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी
  • शोभन योग- 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक
  • रोहिणी नक्षत्र- 30 अप्रैल को शाम 4 बजकर 18 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए इसे अबूझ मुहर्त भी कहा जाता है।  

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:42 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:36 से दोपहर 02:12 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:20 से दोपहर 02:00 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:55 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:55 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:34 से दोपहर 01:11 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:37 से दोपहर 02:14 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:41 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:41 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:55 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2025: 24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा यह शुभ योग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

जब बद्री और केदारनाथ धाम हो जाएंगे विलुप्त, तब यहां होंगे भोलेनाथ और भगवान विष्णु विराजमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।