1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samudrik Shastra: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनकी हथेली का रंग होता है ऐसा, क्या है आपके हाथों का कलर?

Samudrik Shastra: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनकी हथेली का रंग होता है ऐसा, क्या है आपके हाथों का कलर?

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 10, 2023 03:42 pm IST,  Updated : May 10, 2023 05:40 pm IST

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है।

Samudrik Shastra- India TV Hindi
Samudrik Shastra Image Source : INDIA TV

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है। किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए हाथों के बारे में। 

1. पीले रंग की हथेली के बारे में

इस रंग की हथेली वाले लोग सुदृढ़ विचारों वाले नहीं होते। मानसिक रूप से ये परेशान और निराशावादी होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा कटु होता है। इन लोगों में मधुरता की कमी होती है। आलस्य के कारण ये ठीक से प्रगति नहीं कर पाते। इसलिए इनके जीवन में संघर्ष बना रहता है।  स्वास्थ्य के मामले में ये लोग अपने पैरों से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। 

2. श्वेत, यानि सफेद रंग की हथेली के बारे में

सफेद रंग में भी दो तरह की हथेली होती हैं। कोई बिना आभा वाली सफेद रंग लिए होती है, जबकि कोई आभायुक्त, चमकदार सफेद रंग की होती है। बिना आभा वाली सफेद रंग की हथेली वाले लोग उत्साहहीन व एकांत प्रिय होते हैं। इनमें मानसिक शक्ति की कमी होती है।  ये जल्दी ही चीज़ों को भूल जाते हैं। जबकि चमकदार सफेद हथेली वाले लोग अलौकिक शक्तियों के स्वामी होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों की शक्तियों को ध्यान में रखकर ही कोई काम करते हैं। विचारों से ये बहुत संतुलित होते हैं। इनकी विचारधारा आध्यात्मिक होती है। इसलिए ये शांति के पूजारी होते हैं। इनका स्वास्थ्य भी संतुलित रहता है। 

3. भूरे रंग की हथेली वाले जातकों के बारे में

इस रंग की हथेली वाले लोग कर्मठ नहीं होते, यानि ये लोग अपने कामों को सफल बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते। इसलिए इनके पास धन की कमी बनी रहती है।  ये लोग बेहद रहस्यवादी होते हैं। अपने चेहरे पर उदासी का भाव लिए होते हैं। अपनी बातों को जल्दी से किसी और के आगे उजागर नहीं होने देते और यदि करते भी हैं तो असत्य तथ्यों का सहारा लेकर बातचीत करते हैं। इनका व्यक्तित्व निस्तेज होता है।  ये छोटी-छोटी स्वास्थ्य की समस्याओं से घिरे रहते हैं। इन्हें रक्त व कफ संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। 

4. हल्के बैंगनी या नीले रंग की हथेली के बारे में

हल्के बैंगनी या नीले रंग की हथेली वाले जातक आशावादी कम, निराशावादी अधिक होते हैं। इनके पूरे जीवन के दौरान संघर्ष की अधिकता रहती है। ये लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से दूर रहते हैं। ये एकांत में रहना पसंद करते हैं।  समाज से अधिक मेलजोल न रखने के कारण ये लोग स्वभाव से रूखे व चिड़चिड़े होते हैं। इन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धित कुछ समस्यायें भी होती हैं। अलग सोच रखने के कारण इनकी बची हुई कार्यक्षमता व प्रतिभा भी कम होने लगती है। 

5. गहरे गुलाबी रंग की हथेली के बारे में

इस रंग की हथेली वाले लोग सामान्यतः धनी होते हैं, लेकिन ये थोड़े क्रोधी व तुनक मिजाज़ के भी होते हैं। इनकी बुद्धि स्थिर नहीं रहती। ये कभी किसी काम को बहुत अच्छे तरीके से करते हैं तो किसी काम में बहुत जल्दबाजी में और इसी जल्दबाजी में इनके कई बिगड़ जाते हैं।  ये जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं, उतनी ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। इनके विचार, इनकी सोच,पसंद-नापसंद सबमें बदलाव होते रहते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कैसा होना चाहिए उत्तरमुखी भवन , इस बात का रखेंगे ध्यान तो बरसेगा धन

हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए? जानिए इसे करने का सही तरीका और समय

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।