1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshtra Parivartan: शनि 27 दिसंबर 2024 को करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, नए साल में पहुंचाएंगे इन 3 राशियों को फायदा

Shani Nakshtra Parivartan: शनि 27 दिसंबर 2024 को करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, नए साल में पहुंचाएंगे इन 3 राशियों को फायदा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 21, 2024 10:19 pm IST,  Updated : Dec 21, 2024 10:19 pm IST

Shani Nakshtra Parivartan: शनि ग्रह 27 दिसंबर को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र बदलने से किन राशियों को फायदा होगा, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Shani Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
शनि नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Shani Nakshtra Parivartan: शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा जाता है। इनकी स्थिति का सभी राशियों के जीवन पर असर पड़ता है। जब भी ये राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों के जीवन में अच्छे बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इनकी स्थिति अगर अनुकूल है तो व्यक्ति को करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर जगह सुखद परिणाम मिलते हैं। वहीं प्रतिकूल स्थिति में ये जीवन में कई बाधाएं ला सकते हैं। यह शनि ग्रह 27 दिसंबर को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। अप्रैल 2025 तक शनि इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं। 

मेष राशि

आपके लाभ भाव में इस समय शनि देव विराजमान हैं। वहीं जब ये 27 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, तो आपके जीवन में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। साथ ही साल 2025 की शुरुआत भी आपके लिए बेहद सुकूनदायक रहेगी। बेरोजगार लोगों को नए साल में रोजगार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। माता-पिता के साथ ही बड़े भाई-बहनों का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही विदेशी कारोबार या विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके अच्छे कर्मों का फल भी शनि देव आपको देंगे। 

तुला राशि 
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा माना जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वहीं जो लोग प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम को नई पहचान मिलेगी, आपके काम की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी कई परेशानियों का अंत भी शनि देव करेंगे। आपके जीवन में जो उदासी छायी थी वो नए साल में दूर हो सकती है। जिस मुकाम पर आप पहुंचाना चाहते हैं, वहां पहुंचाने में शनि देव आपकी मदद करेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में आयी परेशानियां भी दूर होंगी। 

कुंभ राशि 
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करते ही आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आप सकारात्मकता से भर जाएंगे। नए साल की शुरुआत में ही कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। आलस्य से आपको मुक्ति मिलेगी और अटके कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। आपके जीवन में किसी खास की एंट्री भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कई अच्छे परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे। कहीं निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अपनी योग्यता का आप सही इस्तेमाल कर पाएंगे। कला के क्षेत्रों में हैं तो आपके काम को नई पहचान मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions: साल 2025 में होगा विनाश का आरंभ! डरा देगी नए साल को लेकर बाबा वेंगा की ये है भविष्यवाणियां

Mahakumbh: महाकुंभ 2025 में स्नान के लिए ये हैं 10 प्रमुख तिथियां, इन दिनों में स्नान करने से होगी पुण्य फलों की प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।