1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 01 February 2024: इन मूलांक वालों को आज मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़िए 1 फरवरी का अंक ज्योतिष

Numerology 01 February 2024: इन मूलांक वालों को आज मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़िए 1 फरवरी का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 01, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 03:47 pm IST

Numerology 01 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (01 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 01 February 2024- India TV Hindi
Numerology 01 February 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 01 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक धृति योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 आज वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घरवालों की राय अवश्य लें।
  • मूलांक- 2 आज दोस्त के किसी अनुष्ठान में जायेंगे, वहां उनको काम में आपकी मदद मिलेगी।
  • मूलांक- 3 सजावट के कारोबारियों को आज कोई नयी डील मिलेंगी, जिससे अधिक लाभ होगा।
  • मूलांक- 4 अपने स्वभाव को पूरी तरह से बेहतरीन रखें, जिससे लोग आपसे खुश होंगे।
  • मूलांक- 5 आज आपके द्वारा सोशल मीडिया पर की गई कोई पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आएगी।
  • मूलांक- 6 आज ऑफिस में आपके मेहनती कार्यों की वजह से आपका प्रमोशन होने के योग हैं।
  • मूलांक- 7 आज आपकी पारिवारिक समस्याओं के समाधान को नयी दिशा मिलेगी।
  • मूलांक- 8 आज फोन पर कोई शुभ समाचार मिलेगा, आज परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।
  • मूलांक- 9 आज अपने गुस्से पर  कंट्रोल रखें, इससे आपको सहयोगियों की हर संभव मदद मिलेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

February Shubh Muhurat 2024: फरवरी में इतने दिन बजेगी शहनाई, यहां जानें शादी-गृह प्रवेश और नामकरण के लिए मिलेंगे कितने शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya 2024: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, यहां जानिए सही तिथि और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।