Numerology 03 July 2025: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज आप रोजगार में वृद्धि करने का विचार कर सकते हैं, जिससे बहुत से लोगों को काम मिलेगा।
- मूलांक 2. आज आपको वरिष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से समाज में मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।
- मूलांक 3. आज आपको कोर्ट- कचहरी में लंबित मामलों से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है।
- मूलांक 4. आज आप अपने जीवन की शुरुआत एक नए तरीके से करेंगे, आपको सुकून मिलेगा।
- मूलांक 5. छात्रों को आज अपने सीनियर के साथ पढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।
- मूलांक 6. वैवाहिक जीवन में नयी खुशियों का आगमन होगा, जिससे घर में आनदं बना रहेगा।
- मूलांक 7. जो लोग राजनीति में अपने कैरियर की शुरुआत करना चाहतें है , आज उनके लिए अच्छा दिन है।
- मूलांक 8. नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , भौतिक सुख – सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।
- मूलांक 9. अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
आपके कुल देवी-देवता कौन हैं, कैसे चलता है इसका पता? इनकी पूजा से मिट जाते हैं सभी कष्ट