Numerology 06 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आज कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से परिस्थितियां और बिगड़ सकती है।
- मूलांक 2- आज का दिन परिवारजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा और साथ में मूवी देखने जायेंगे।
- मूलांक 3- आज किसी और की बातों पर भरोसा न करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें।
- मूलांक 4- बिजनेस में आज बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे।
- मूलांक 5- अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि लाभ की स्थिति मजबूत रहे।
- मूलांक 6- आज दिन की शुरुआत नए तरीके से होगी। आज पूरा दिन आप खुश रहेंगे।
- मूलांक 7- किसी केमामले में ज्यादा उलझे न उसे आप सहुलियत से कम करने का प्रयास करें।
- मूलांक 8- आज आपको परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जिससे आपका मन काम में भी लगा रहेगा।
- मूलांक 9- आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी । किसी की मदद से आपके काम पूरे होगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान, इस दिन बन रहे शुभ योग से 3 राशियों को होगा लाभ
Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की समाप्ति से पहले कर लें ये 3 काम, साल भर बनी रहेगी माता रानी की कृपा