1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 1 July 2024: आज मूलांक 4 के लोगों को करियर क्षेत्र में मिलेगा लाभ, इन लोगों को पारिवारिक जीवन में मिलेंगे सुखद परिणाम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 1 July 2024: आज मूलांक 4 के लोगों को करियर क्षेत्र में मिलेगा लाभ, इन लोगों को पारिवारिक जीवन में मिलेंगे सुखद परिणाम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 01, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:30 am IST

Numerology 1 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (1 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 1 July 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा।

मूलांक-2 आज व्यस्तता के चलते कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
मूलांक-3 आपके लिए दिन बेहतर साबित होगा। बिजनेस में बड़ी डील होने या बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
मूलांक-4 आज कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्या सुलझेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े कामों में फायदा होगा।
मूलांक-5 आज बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे, बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते है।
मूलांक-6 आज अपने मन को स्थिर रखें, धैर्य और संयम से कार्य करने से आपको सफलता मिलेगी।
मूलांक-7 आज दूसरों की सलाह पर अमल करने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें ।
मूलांक-8 कोई आपके कार्यों में रूकावट डालने की असफल कोशिश करेंगा, आपकी सूझ- बुझ काम आएगी।
मूलांक-9 आज घर के बड़ों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें, तो सफलता मिलेगी। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा में क्यों लगाते हैं राजाओं के वंशज झाडू? जानें इससे जुड़ी 5 रोचक जानकारियां

Shani Vakri 2024: शनिवार के दिन वक्री गति शुरू करेंगे शनि देव, वृषभ और कर्क सहित इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।