1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 23 May 2024: मूलांक 3 वालों को आज मिलेगा धन का लाभ, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़िए गुरुवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 23 May 2024: मूलांक 3 वालों को आज मिलेगा धन का लाभ, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़िए गुरुवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 23, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 23, 2024 06:30 am IST

Numerology 23 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (23 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 23 May 2024- India TV Hindi
Numerology 23 May 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 23 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा।  अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी आप उनसे ना घबरा कर उद्देश्य के प्रति जागरूक रहें।
  • मूलांक-2 अपने खानपान को संतुलित रखने की आदत से आज आप सेहतमंद रहेंगे।
  • मूलांक-3 आज अचानक धन लाभ होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
  • मूलांक-4 आज आपको बच्चे की तरफ से सरप्राइस मिलेगा, इससे आपको खुशी होगी।
  • मूलांक-5 आज आपके लिए संपत्ति की खरीदारी के प्रबल योग हैं, आप कोई मकान दुकान या भवन खरीद सकते हैं।
  • मूलांक-6 आज सरकारी क्षेत्र से जुड़ी किसी भी जवाबदेही के प्रति आपको सतर्कता बरतनी होगी।
  • मूलांक-7  अपनी संतान की प्रगति देखकर आज आपको प्रसन्नता होगी, उनका बदला व्यवहार आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक-8 आज किसी से भी बेवजह न उलझें किसी से बात करते समय धैर्य के साथ बात करें।
  • मूलांक-9 कार्यस्थल पर आपके कार्यों को लेकर सम्मान मिलेगा, लोग आपका अनुकरण करेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बनी रहेगा सुख-समृद्धि

Jyeshta Month 2024 Festival List: वट सावित्री से लेकर निर्जला एकादशी तक ज्येष्ठ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।