1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 April 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 25 अप्रैल का अंक ज्योतिष

Numerology 25 April 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 25 अप्रैल का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 25, 2024 06:35 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 06:35 am IST

Numerology 25 April 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 अप्रैल 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 25 April 2024- India TV Hindi
Numerology 25 April 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 25 April 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 53 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से घर के सदस्य सहमत होंगे।
  • मूलांक-2 आज आपका कोई रिश्तेदार घर आ सकता है जिसके साथ आपका समय आनंद पूर्वक बीतेगा।
  • मूलांक-3 आज आपकी भाषा में मधुरता व सरलता रहेगी, इससे दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे।
  • मूलांक-4 आज के दिन आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो आपके जीवन की समस्याएं सुलझाने में आपकी मदद करेगा।
  • मूलांक-5  जो लोग वर्क-फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा।
  • मूलांक-6 आज दोस्त को परेशान देखकर आप उसको हौसला देंगे, उसकी उलझने कम देखकर आपको राहत मिलेगी।
  • मूलांक-7 आज के दिन परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
  • मूलांक-8 आज आपको किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए।
  • मूलांक-9 आज आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री होगी, जिससे आपके जीवन में कुछ बदलाव होंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions: अगर सच हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां तो साल 2024 में मच जाएगी तबाही!, अबतक ये बातें हो चुकी हैं सच

Budh Margi 2024: 25 अप्रैल को बुध हो रहे हैं मार्गी, इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, 10 मई तक इन्हें रहना होगा सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।