1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 9 July 2024: दोस्तों के जरिये आज मिलेगा इन मूलांक वालों को लाभ, निवेश करना इनके लिए रहेगा फायदेमंद, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 9 July 2024: दोस्तों के जरिये आज मिलेगा इन मूलांक वालों को लाभ, निवेश करना इनके लिए रहेगा फायदेमंद, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 09, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 06:30 am IST

Numerology 9 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (9 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 9 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक वज्र योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आपके किसी कंफ्यूजन में दोस्त की मदद मिलेगी इससे आप राहत महसूस करेंगे।

मूलांक-2 आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। जिससे आपको सफलता मिलेगी।
मूलांक-3 आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद लेंगे इससे आपका काम आसान हो जायेगा।
मूलांक-4 कारोबारियों को फायदा होगा और आपके सोचे हुए काम पूरे होगे।
मूलांक-5 परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। जिससे आपके सभी काम पूरे होगे।
मूलांक-6 बिजनेस के मामले में सब अच्छा रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में आपको काम नहीं करना चाहिए।
मूलांक-7 जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी भी होगी।
मूलांक-8 अगर आप कहीं निवेश करना चाह रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। 
मूलांक-9 आज आपको मित्रों से कोई बेहतरीन सलाह मिलेगी। ये सलाह आपके लिये बहुत फायदेमंद होगी । 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

किस ग्रह की पूजा करने से जीवन में आएगी प्रगति? अपनी कुंडली देखकर ऐसे कर लें पता, हर परेशानी से मिल जाएगा छुटकारा 

रिंग फिंगर से जानें क्या हैं आपकी ताकत और कमजोरियां, कैसे पाएंगे जीवन में सफलता 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।