1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी पर शिववास के साथ ही कई शुभ योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी पर शिववास के साथ ही कई शुभ योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 23, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 06:43 pm IST

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी के दिन शिववास के साथ ही कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों के प्रभाव से किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

Varuthini Ekadashi- India TV Hindi
वरुथिनी एकादशी Image Source : SOCIAL

Varuthini Ekadashi: एकादशी के व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 24 अप्रैल को है। वैशाख माह में पड़ने वाली इस एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिववास योग के साथ ही शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। साथ ही ब्रह्म योग और इंद्र योग भी इस दिन है। इन योगों के बनने से राशिचक्र की किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

मेष राशि 

इस राशि वालों को वरुथिनी एकादशी पर बने शुभ योगों से लाभ प्राप्त होगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य इस दौरान बन सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, खुशखबरी आपको मिल सकती है। करियर में आ रही परेशानियों का भी अंत होगा। कुछ लोगों को मनचाही जॉब इस दौरान मिल सकती है। खेलकूद के क्षेत्र में हैं तो बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। 

सिंह राशि 

आपकी योग्यता का सही परिणाम आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप एक अच्छे लीडर की तरह उभर के सबके सामने आएंगे। परिवार के बीच भी आपका रुतबा बढ़ेगा आपकी बातों पर अमल किया जाएगा। धन-धान्य की भी इस राशि के जातकों को प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता महसूस करेंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी।

तुला राशि 

आपकी सोच स्पष्ट होगी और जीवन के प्रति आपका रुख सकारात्मक होगा। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। निवेश किया था तो उसका लाभ आपको प्राप्त होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।  आप अपनी इच्छाओं को इस दौारन पूरा करेंगे। कुछ लोग नया वाहन या भूमि-भवन खरीद पाने में कामयाब होंगे। 

मकर राशि 

सफलता आपके कदम चूमेगी। अपनी मेहनत का अच्छा फल आपको प्राप्त हो सकता है। जो भी योजनाएं आपने बनाई थीं उन्हें इस दौरान पूरा कर सकते हैं। विष्णु भगवान की कृपा से आपके पास धन प्राप्त करने के भी अच्छे स्रोत होंगे। इस राशि के कारोबारियों को अच्छी डील इस दौरान मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा कब से कब तक होगी, कैसे करना है रजिस्ट्रेशन? यहां जानें

Budh Nakshatra Parivartan: 27 अप्रैल को अपने नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और पद का लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।