1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना होगा शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना होगा शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 08, 2023 07:19 am IST,  Updated : Feb 08, 2023 07:20 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर रंग के हिसाब से किसी वस्तु को सही दिशा में रख दें तो इससे हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: अगर आप दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसके बाद भी आपको कामयाबी नहीं मिल रही है तो जरूर आपके घर में वास्तु दोष है। दरअसल, वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव रहता है। हम जो भी करते हैं उसमें वास्तु रहता है और कई बार इसी पर हमारी सफलता और असफलता निर्भर करती है। अगर हम वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो हमारे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएगी। ऐसे में अगर रंग के मुताबिक किसी वस्तु को सही दिशा में रख दें इससे दोगुना फायदा मिलता है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रंग के अनुसार किस दिश में कौन सी चीज रखना होगा शुभ होगा।

वास्तु शास्त्र में आज सबसे पहले बात करेंगे पीले रंग की चीजों के बारे में। पीले रंग की चीजों में हर वो चीज आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं, उन्हें घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। 

वास्तु के मुताबिक, पीले रंग की चीजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है, लीवर का संचालन अच्छा रहता है और पाचन क्रिया अच्छे से होती है, लिहाजा पीले रंग से संबंधित चीजों को नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Valentine Day 2023: लाल गुलाब का कर लें ये उपाय, मिलेगा प्यार का साथ, लव मैरिज में आ रही दिक्कतें होंगी दूर

Vastu Tips: घर में भगवान शिवजी की ऐसी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं, वरना...

Love Horoscope 8 February 2023: प्रोपोज डे के दिन क्या दिल की बात कहना सही होगा? जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म