1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से होता है भारी नुकसान, जानिए क्या है सही दिशा

Vastu Tips: इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से होता है भारी नुकसान, जानिए क्या है सही दिशा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 11, 2023 10:55 am IST,  Updated : Mar 11, 2023 10:55 am IST

Vastu Tips: तुलसी का पौधा इस दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए वरना आपको हानि हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किसी दिशा में तुलसी लगाना फलदायी होगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE IMAGE

Vastu Tips: हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में रोजाना तुलसी की पूजा होती है वहां हमेशा सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास रहता है। साथ ही भगवान विष्णु की भी अपार कृपा बरसती है। तुलसी के पत्ते धर्म के लिहाज से काफी पावन होता है। भगवान को लगने वाला भोग भी तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। तुलसी जहां घर में सकरात्मक ऊर्जा लाती है वहीं अगर इसकी दिशा गलत हो तो आपको कोई लाभ नहीं पहुंचाती है। ऐसे में तुलसी के पौधे की दिशा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। तो आइए आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं इसकी सही दिशा के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। इसके अलावा आप ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

वास्तु के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा तुलसी के पौधे की दिशा के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरूर ठीक करेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2023: शुक्र का गोचर इन 4 राशि वालों के लिए है खतरे की घंटी, ये राशियां अगले 26 दिनों तक रहें संभलकर

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ ही लाभ, गणपति बप्पा जमकर बरसाएंगे अपना आशीर्वाद

ऐसे दांत वाले होते हैं बेहद चतुर, संभलकर रहें इनसे वरना आपको ठगते नहीं लगेगी देर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म