Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है, वास्तु शास्त्र में हमें दिशाओं के बारे में कई जानकारी मिलती है, साथ ही ये भी पता चलता है कि घर से निगेटिविटी दूर करके पॉजिटिविटी कैसे लाएं। ऐसा ही वास्तु घर के पूजाघर के लिए भी होता है। पूजाघर में दीपक का खास स्थान होता है। दीपक को पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है, दीपक जलाने से घर की निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है। लेकिन दीपक जलाने का भी खास तरीका है, अगर आप उन बातों का पालन नहीं करेंगे तो परेशानी खड़ी हो सकती है।
दीपक जलाते वक्त इस बात का ध्यान आपको रखना है कि दीपक हमेशा भगवान की मूर्ति या उनकी तस्वीर के सामने रखें, कभी भी कहीं पर भी दीपक न रख दें। इसके अलावा अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो हमेशा अपने राइट साइड और घी का दीपक जला रहे हैं तो हमेशा लेफ्ट साइड रखना चाहिए।
दीपक जलाने से दीपक की बाती का ध्यान रखें, सही बाती के इस्तेमाल से ही दीपक जलाने का फायदा है। अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो बाती लाल धागे से बनी हो, वहीं अगर घी का दीपक जला रहे हैं तो रुई की बाती का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।
संपादक की पसंद