मुस्कुराते हुए ट्रंप ने पुतिन से कहा, ‘चुनाव में हस्तक्षेप मत कीजिए’
अन्य देश | 28 Jun 2019, 6:08 PMडोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के ज्यादातर समय यह आरोप लगता रहा कि मॉस्को ने उनके निर्वाचन में मदद की लेकिन जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में यह मुद्दा उठा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर मजाक किया।
