1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉर्न की तारीफ के बाद कश्मीर के 7 साल के स्पिनर ने मचाई इंटरनेट पर धूम

शेन वॉर्न की तारीफ के बाद कश्मीर के 7 साल के स्पिनर ने मचाई इंटरनेट पर धूम

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 09:05 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 09:05 pm IST

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट किया था।

शेन वॉर्न- India TV Hindi
शेन वॉर्न Image Source : GETTY IMAGES

श्रीनगर: महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की तारीफ के बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात साल के लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है। वॉर्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह लाजवाब है। युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’’ 

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट किया था, वॉर्नर ने इस पर ट्वीट की। इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है। 

वॉर्नर की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फाक्स क्रिकेट के लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई।

फाक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल