1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं बुमराह, सामने आया यह कारण

टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं बुमराह, सामने आया यह कारण

 Edited By: IANS
 Published : Mar 02, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 02:50 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा। 

Jasprit Bumrah, cricket, sports- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : TWITTER/@SHRISHAILWALI45

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 से सीरीज से आराम दिया गया था। तीसरे टेस्ट मैच के बाद बुमराह निजी कारणों का हवाला देकर चौथे टेस्ट से हट गए थे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह अब वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में 23 मार्च से वनडे सीरीज शुरु होनी है। बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर रहेगा।

यह भी पढ़ें- सचिन के इस वीडियो को देखकर 'नॉस्टैल्जिक' हुए सहवाग से लेकर लक्ष्मण

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा। 

टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है या इसे ड्रॉ करा लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल