1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन के मुरीद हुए सचिन, कही ये बड़ी बात

विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन के मुरीद हुए सचिन, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 01:21 pm IST

विलियम्सन ने टूर्नामेंट में कई दमदार पारियां खेलीं और कुल 578 रन बनाए। हालांकि, वे एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar and Kane Williamson Image Source : AP

लंदन। महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से कहा कि "तुम्हारे खेल को सभी ने सराहा और तुम्हारा विश्व कप शानदार रहा।" न्यूजीलैंड को 14 जुलाई को हुए विश्व कप फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री की संख्या के आधार पर हार झेलनी पड़ी और इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता। 

विलियम्सन ने टूर्नामेंट में कई दमदार पारियां खेलीं और कुल 578 रन बनाए। हालांकि, वे एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

तेंदुलकर ने एजेंसी के हवाले ऐप में कहा, "विलियम्सन के बारे में सबसे अच्छी बात है उनके शांत रहने की क्षमता। वह किसी भी परिस्थिति में अपना मानसिक संतुलन नहीं खोते। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह विश्व कप नहीं जीत सके लेकिन यह उनके चेहरे पर प्रतिबिंबित नहीं हुआ।" 

तेंदुलकर ने आगे कहा, "विलियम्सन खेल को अलग नजरिए से देखते हैं। कम स्कोर का बचाव करते हुए उनकी फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजी में बदलाव सराहनीय है। यहां तक कि जब (रवींद्र) जडेजा सेमीफाइनल में बड़े शॉट खेल रहे थे, वे शांत थे और अंत में परिणाम उनके पक्ष में था।"

विलियम्सन को सचिन ने विश्व कप-2019 की अपनी सर्वश्रेठ एकादश में भी चुना था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल