1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...तो अर्शी खान बनने वाली है शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां!

...तो अर्शी खान बनने वाली है शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2016 09:43 am IST,  Updated : Mar 16, 2016 11:44 am IST

पाकिस्तानी किक्रेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के इंडियन मॉडल अर्शी खान से अफेयर की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। अब मॉडल अर्शी खान ने कहा है कि उनके गर्भ में अफरीदी का बच्चा पल रहा है।

afridi arshi- India TV Hindi
afridi arshi

नई दिल्ली: पाकिस्तानी किक्रेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के इंडियन मॉडल अर्शी खान से अफेयर की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। अब मॉडल अर्शी खान ने कहा है कि उनके गर्भ में अफरीदी का बच्चा पल रहा है। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे 3 माह की गर्भवती हैं और इन बच्चे के पिता शाहिद अफरीदी हैं। अर्शी भोपाल में बच्चे को जन्म देंगी।

एक सवाल पर अर्शी ने कहा कि शाहिद बहुत पहले ही मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार चुके हैं। हालांकि हम दोनों व्यस्तता के चलते एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही अफरीदी के भारत से प्यार मिलने के बयान पर अर्शी ने कहा कि उनका इशारा मेरी तरफ था। अर्शी ने गत वर्ष ट्वीट कर लिखा था कि अफरीदी के साथ उनके शारीरिक संबंध हैं। इस पर पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित एक मदरसे ने उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

पढ़ें: ‘पाक अगर भारत को हरा देगा तो स्ट्रिप डांस करूगीं’

इससे पहले अर्शी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि माय बेबी, माय जान, मैं बहुत जल्दी आ रही हूं पाकिस्तान। तुम्हारे लिए, तुमसे मिलने। उसके साथ मैं अपना काम भी करने वाली हूं। अर्शी बदनाम हुई आफरीदी तेरे लिए। इंडिया बोलता है पाकिस्तान जाओ, पाकिस्तान बोलता है इधर आओ। अब मुझे अपनाएगा कौन...तुम।

कौन है अर्शी खान

अर्शी खान मूलत: अफगानिस्तान की रहने वाली है। अर्शी खान जब चार वर्ष की थी तब उसका परिवार अफगानिस्तान से भोपाल आ गया। अर्शी खान ने अपनी स्कूलिंग तथा कॉलेज भोपाल से ही किया। बचपन से ही अर्शी का झुकाव थियेटर की ओर हो गया। अभिनय का शौक उसे मुंबई ले आया। 6 माह में ही उसे कई एसाइनमेंट मिल गए। यहीं उसकी पहचान मशहूर स्टेड पर्सनेलिटी जनाब एहसान चिश्ती से हुई। चिश्ती भोपाल के मशहूर थियेटर डायरेक्टर हैं। इसके बाद अर्शी खान ने मुंबई को अपना घर बना लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल