1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG v ZIM : असगर अफगान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले अफगान खिलाड़ी

AFG v ZIM : असगर अफगान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले अफगान खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 04:03 pm IST

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अबु धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया है। 

AFG v ZIM : असगर अफगान ने रचा...- India TV Hindi
AFG v ZIM : असगर अफगान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले अफगान खिलाड़ी Image Source : AFGHANISTAN CRICKET BOARD

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अबु धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया है। असगर अफगान टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने का कारनामा करने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बन गए हैं।

असगर ने 227 गेद खेलते हुए अपने 150 रन पूरे किए और UAE की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले चौथे कप्तान बन गए। इस मामले में एलिस्टर कुक (263) पहले, ग्रीम स्मिथ (234) दूसरे और ब्रैंडन मैकुलम 202 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। असगर अफगान अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट में शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रहमत शाह ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। 

विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने मचाई धूम, बनाया एक सीजन में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड

मैच की बात की जाए तो, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन चायकाल तक 4 विकेट खोकर 496 रन बना लिए हैं। कप्तान असगर 164 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। हसमतुल्लाह शाहिदी 174 रन और नासिर जमल 33 रन बनाकर नाबाद हैं। हसमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ind vs Eng : टी-20 सीरीज से पहले जोश में हैं विराट, नेट्स में दिखा रहे हैं दम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल