1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs WI : 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन ने विंडीज टीम को दी अतिरिक्त प्ररेणा : डैरेन सैमी

Eng vs WI : 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन ने विंडीज टीम को दी अतिरिक्त प्ररेणा : डैरेन सैमी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 04:52 pm IST

सैमी का मानना है कि ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अतिरिक्तत प्ररेणा दी और इसी कारण टीम साउथैम्पटन में इंग्लैंड को हराने में सफल रही।

Eng vs WI: 'Black Lives Matter' movement gives extra motivation to Windies team: Darren Sammy- India TV Hindi
Eng vs WI: 'Black Lives Matter' movement gives extra motivation to Windies team: Darren Sammy Image Source : INSTAGRAM/DARENSAMMY88

लंदन। पूर्व कप्तान डेरैन सैमी का मानना है कि ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अतिरिक्तत प्ररेणा दी और इसी कारण टीम साउथैम्पटन में इंग्लैंड को हराने में सफल रही। वेस्टइंडीज ने एजेस बाउल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

सैमी ने स्काई स्पोर्ट्स के शो पर कहा, "जब आपके सामने अश्वेत लोगों की जिंदगी को लेकर आंदोलन चल रहा हो और आप एक अश्वेत टीम होकर इंग्लैंड आते हो.. वो भी उस दौरान जहां सब कुछ चल रहा होता है.. यह निश्चित तौर पर आपको प्रेरित करता है।"

उन्होंने कहा, "इस टेस्ट मैच की पूरी संरचना, क्रिकेट की वापसी की अहमियत, ऐसे समय में जब खेल नहीं खेला जा रहा हो तब टीवी पर अश्वेत टीम देखना, इसने वेस्टइंडीज टीम को अतिरिक्त प्ररेणा दी।"

ये भी पढ़ें - ईश सोढ़ी ने नस्लवाद पर अपने अनुभव को किया साझा, कही यह बड़ी बात

अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे विश्व में ब्लैक लाइव्स मैटर नाम के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। सैमी ने भी कई बार इसके समर्थन में आवाज उठाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल