1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निगाहें पाकिस्तान पर...निशाना हिन्दुस्तान पर, बदल गए हैं इंग्लिश टीम के मिजाज

निगाहें पाकिस्तान पर...निशाना हिन्दुस्तान पर, बदल गए हैं इंग्लिश टीम के मिजाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2018 11:40 am IST,  Updated : Jun 06, 2018 11:41 am IST

इंग्लैंड की टीम कुछ बदली हुई सी नजर आ रही है। जिस इंग्लैंड के गेंदबाज पहले टेस्ट में घुटने के बल पर थे। दूसरे टेस्ट आते-आते वो दहाड़ने लगे। इंग्लैंड ने जिस अंदाज में पाकिस्तान पर पलटवार किया है उसे देकर हर कोई हैरान है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की टीम कुछ बदली हुई सी नजर आ रही है। जिस इंग्लैंड के गेंदबाज पहले टेस्ट में घुटने के बल पर थे। दूसरे टेस्ट आते-आते वो दहाड़ने लगे। इंग्लैंड ने जिस अंदाज में पाकिस्तान पर पलटवार किया है उसे देकर हर कोई हैरान है।

इंग्लिश टीम का ये प्रदर्शन विराट के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और वॉक्स की खतरनाक गेंदे भारतीय बल्लेबाजों को डराने के लिए काफी है। दूसरे टेस्ट में इस तिकड़ी ने 15 विकेट लिए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की दूसरी पारी 134 रन पर सिमेट दिया। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज़ तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। नतीजा, पाकिस्तान मैच 1 पारी और 55 रन से हार गया।

साफ है इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया और हिन्दुस्तान को डराया। इंग्लैंड कंडीशन में गेंद में उछाल के साथ स्विंग भी होता है। जो हमेशा से भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करता है। वैसे भी बाहर जाती गेंद टीम इंडिया के लिए कमजोरी रही है। इंग्लिश गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ इस हथियार का जमकर इस्तेमाल किया। अब यही हथियार इंग्लैंड के गेंदबाज भारत पर भी इस्तेमाल करेंगे। खास तौर पर विराट कोहली पर एंडरसन के निशाने पर रहेंगे।

विराट कोहली एंडरसन के खिलाफ 10 में से 4 बार एंडरसन का शिकार बने थे। विराट हर बार विकेट के आस पास ही आउट हुए थे। विराट और टीम इंडिया के बल्लेबाजों पिछले दौरे से सबक लेना होगा । उन्हें बाहर जाती गेंदों को छोड़ना सीखना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।