1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप ने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी: इयोन मोर्गन

कुलदीप ने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी: इयोन मोर्गन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:45 pm IST

कुलदीप ने दो टी20 में 11 और पहले वनडे में 6 विकेट लिये। 

कुलदीप यादव- India TV Hindi
कुलदीप यादव

नाटिंघम: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में वापसी करनी है तो चाइनामैन कुलदीप यादव के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

कुलदीप ने दो टी20 में 11 और पहले वनडे में 6 विकेट लिये। 

मोर्गन ने कहा,‘‘हमें यह भांपना होगा कि कब वह अच्छी गेंद डाल रहा है। अभी तक हमने जिन दो मैदानों पर खेला है, वहां अच्छी टर्न मिलती है। लॉड्र्स का मैदान भी कार्डिफ जैसा होगा तो हमें अपनी कमजोरियों से सबक लेना होगा। वह बेहतरीन गेंदबाज है और उसने हमारी कमजोरियां उजागर कर दी है। हमें उसके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमने पिछले सत्र में ईश सोढी के खिलाफ खेला जो अच्छा स्पिनर है। इंग्लैंड के बाहर हमने टर्न लेती पिचों पर उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया लिहाजा यह कोई चिंता का विषय नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल