1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया, राशिद खान ने लिए 5 विकेट

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया, राशिद खान ने लिए 5 विकेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 02:22 pm IST

युवा स्पिनरों राशिद खान के पांच और मुजीब उर रहमान के तीन विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली।

राशिद खान- India TV Hindi
राशिद खान

शारजाह: युवा स्पिनरों राशिद खान के पांच और मुजीब उर रहमान के तीन विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली। 

जिम्बाब्वे की टीम टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 154 रन पर आल आउट हो गयी। अफगानिस्तान ने इस मामूली लक्ष्य को 27.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

राशिद ने 24 रन देकर पांच विकेट लिए तो वहीं रहमान ने 45 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह (56) और नासिर जमाल (51) ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत सुनिश्चित की। 

इससे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिये। सिर्फ क्रेग इरविन (39) और सिकंदर रजा (39) ही कुछ टिककर खेल सके। चौथे विकेट के लिए दोनों की 74 रन की साझेदारी टूटते ही पारी लड़खड़ा गयी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल