1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्रेग चैपल ने माना, भारतीय कप्तान कोहली के अंदर झलकते हैं ये ऑस्ट्रेलियाई गुण

ग्रेग चैपल ने माना, भारतीय कप्तान कोहली के अंदर झलकते हैं ये ऑस्ट्रेलियाई गुण

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 02:12 pm IST

पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में विराट कोहली के अंदाज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों वाला करार देते हुए ‘पूरी आक्रामकता के साथ’ टेस्ट क्रिकेट खेलने की उनकी शैली की तारीफ की। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

एडीलेड| महान बल्लेबाल और भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में विराट कोहली के अंदाज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों वाला करार देते हुए ‘पूरी आक्रामकता के साथ’ टेस्ट क्रिकेट खेलने की उनकी शैली की तारीफ की। चैपल ने भारत के पूर्व क्रिकेटरों की तुलना महात्मा गांधी के आदर्शों से करते हुए कहा कि कोहली की आक्रमकता के कारण भारतीय क्रिकेट के रूख में काफी बदलाव आया है। 

चैपल ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में लिखा , ‘‘पहले के कई भारतीय क्रिकेट विरोधियों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने से बचते थे, शायद वह गांधी जी के सिद्धांत के मुताबिक था। सौरव गांगुली उस दृष्टिकोण को बदलने की कोशिश करने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। इससे भारत में एक हद तक सफलता मिली लेकिन विदेशों में यह उतना असरदार नहीं हुआ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली शांति से जवाब देने में विश्वास नहीं करते। वह आक्रामक शैली के समर्थक है। उनकी कोशिश विपक्ष पर हावी होने की रहती है।’’ 

चैपल ने कहा, ‘‘कोहली गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई है। वह नये भारत का प्रतीक है। क्रिकेट के ताकतवर देश के कप्तान के तौर पर वह इस खेल को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी को अच्छे से समझते है।’’ 

सचिन तेंदुलकर ने बताया, कैसे इस लकी गाने से उन्होंने सिडनी में खेली 241 रनों की पारी 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से यहां खेलेगी। इस दिन-रात्रि टेस्ट के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पितृत्व अवकाश पर भारत लौट जाएंगे। 

चैपल ने कहा, ‘‘जब टेस्ट प्रारूप खतरे में है तब यह तथ्य है कि कोहली की तरह का चैंपियन क्रिकेटर होना बड़ी सकारात्मक बात है। टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनके लिए प्राथमिकता रही है और इसने उन्हें खुद को फिट और मजबूत रखने की प्रेरणा मिलती है। यही कारण है कि वह टीम से भी ऐसा ही चाहते है। वह चाहते है कि सबसे प्रतिष्ठित प्रारूप भारत को सम्मान मिले।’’ 

 'उसका वजन थोड़ा बढ़ गया है', ऋषभ पंत को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही ये बात

चैपल ने कहा कि कोहली विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय के सबसे ताकतवर क्रिकेटर है। उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए कोहली के साथ स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन दौड़ में है। रिकार्ड स्मिथ के साथ है लेकिन तीनों में अंतर करना काफी मुश्किल काम है। विश्व क्रिकेट की मौजूदा परिदृश्य में हालांकि कोहली सबसे अहम खिलाड़ी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कोहली काफी प्रभावशाली हैं। उन पर सबसे अधिक दबाव भी रहता है। एक अरब लोगों की आशा और आकांक्षा के साथ बल्लेबाजी करना काफी कठिन होता है जिसे कम नहीं आंका जा सकता।’’ 

Ind vs Aus : एलन बॉर्डर ने उस खिलाड़ी का बताया नाम, जो ऑस्ट्रेलिया में ले सकता है वॉर्नर की जगह 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल