1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : पृथ्वी के बोल्ड से लेकर कोहली के रन-आउट तक कैसे गिरे टीम इंडिया के 10 विकेट, देखें Video

Ind vs Aus : पृथ्वी के बोल्ड से लेकर कोहली के रन-आउट तक कैसे गिरे टीम इंडिया के 10 विकेट, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2020 10:38 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 11:15 am IST

मैच से पहले टॉस जीतकर कप्तान कोहली ने खुद बल्लेबाजी चुनी थी हालांकि उनकी टीम के बल्लेबाज इस फैसले पर खरा नहीं उतर पाए।

India vs Australia- India TV Hindi
India vs Australia Image Source : GETTY

एडिलेड ओवल मैदान पर खले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जिसके चलते पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 244 रन ही बना सके। जबकि अंत के 4 विकेट सिर्फ 11 रन के अंदर ही गिर गए। उसके पुछल्ले बल्लेबाजों ने काफी निराश किया जिसके चलते भारत 250 तक का स्कोर नहीं पार कर सका। 

गौरतलब है कि मैच से पहले टॉस जीतकर कप्तान कोहली ने खुद बल्लेबाजी चुनी थी हालांकि उनकी टीम के बल्लेबाज इस फैसले पर खरा नहीं उतर पाए। जिसके चलते पहले दिन भारत 6 विकेट पर 233 रन बना पाया था। ऐसे में दूसरे दिन जैसे ही नाबाद रहे अश्विन और साहा मैदान में उतरें विकटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 

इस तरह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 180 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे। भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया। दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे। फिर मिशेल स्टार्क ने रिद्धिमान साहा (9) को आउट किया। उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए। कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं डेविड वॉर्नर, खुद कही ये बात

ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक विडियो पोस्ट किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे गलतियाँ करके टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाए हालांकि कुछ अच्छी गेंदों के आगे भी भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेंक दिए। यहाँ देखिए पृथ्वी शॉ के बोल्ड होने से लेकर कोहली के रन आउट तक कैसे गिरे टीम इंडिया के पहली पारी में सभी 10 विकेट- 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार नाथन लायन से आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल