1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : चौथे टेस्ट में पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की रणनीति पर उठाया सवाल

Ind vs Eng : चौथे टेस्ट में पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की रणनीति पर उठाया सवाल

 Edited By: IANS
 Published : Sep 05, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 03:54 pm IST

वॉन ने माना कि जब गेंद स्विंग हो रहा होता है तो इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी होती है लेकिन जब परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं तो यह शायद ही प्रभावी होती है।  

Ind vs Eng, Michael Vaughan, England vs India, Test Match - India TV Hindi
 Michael Vaughan Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने माना कि भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण में विविधता की कमी थी। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के पास ऐसे गेंदबाज की कमी है, जो कुछ विकेट ले सके। 

वॉन ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट एपिसोड में कहा, ''इंग्लैंड में आज विविधता और सही गेंदबाज की कमी थी। मोईन अली के स्पिन में भी कोई दम देखने को नहीं मिला।''

यह भी पढ़ें- ENG v IND : राहुल को अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

वॉन ने माना कि जब गेंद स्विंग हो रहा होता है तो इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी होती है लेकिन जब परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं तो यह शायद ही प्रभावी होती है।

46 वर्षीय वॉन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पुजारा और रोहित शर्मा को परेशान करने के लिए पर्याप्त छोटी गेंदें नहीं फेंकी ।

यह भी पढ़ें- ENG v IND : शतक जड़ने के बाद रोहित को मिल रही क्रिकेट जगत से जमकर तारीफ

उन्होंने कहा, ''मैं बस चौंक गया हूं। इंग्लैंड की इस टीम में इतना अनुभव है। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को छोटी गेंद फेंकने की आवश्यकता पर ध्यान नहीं दिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने ओली रॉबिन्सन को एक भी बाउंसर फेंकते हुए देखा हो। उन्होंने इस सीरीज में दो बार शॉर्ट गेंद से रोहित को आउट किया है।''

भारत का तीसरे दिन स्टंप्स पर 270/3 का स्कोर रहा। मेहमानो के पास अब 171 की बढ़त है और सात विकेट शेष हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल