1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : पोंटिंग का मानना, चौथे टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा होगा भारी

IND v AUS : पोंटिंग का मानना, चौथे टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा होगा भारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2021 07:28 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 07:29 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम की फिटनेस समस्याओं और गाबा पर अपने अच्छे रिकार्ड का मेजबान टीम को ब्रिसबेन में होने वाले निर्णायक चौथे टेस्ट में फायदा मिलेगा।

IND v AUS : पोंटिंग का मानना,...- India TV Hindi
IND v AUS : पोंटिंग का मानना, चौथे टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा होगा भारी  Image Source : GETTY

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम की फिटनेस समस्याओं और गाबा पर अपने अच्छे रिकार्ड का मेजबान टीम को ब्रिसबेन में होने वाले निर्णायक चौथे टेस्ट में फायदा मिलेगा। भारतीय बल्लेबाजों ने अपार धैर्य का परिचय देते हुए तीसरा टेस्ट ड्रा कराया। चौथा और आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जायेगा। मैच में स्टार हरफनमौला रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोटिल हो गए जो आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।

Ind vs Aus : पंत ने लियोन की जमकर की धुनाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे लिए मजे

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ब्रिसबेन में भारी होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ऑस्ट्रेलिया का गाबा पर बेहतरीन रिकार्ड है और अगर विल पुकोवस्की फिट होता है तो टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। विल के नहीं खेल पाने पर भी एक ही बदलाव होगा और सिडनी में आस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा था।’’

Watch : अश्विन से 'जुबान लड़ा' रहे थे टिम पेन, दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

पोंटिंग ने कहा,‘‘भारत के कई खिलाड़ी चोटिल है और उन्हें टीम में कुछ बदलाव करने होंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया ने गाबा पर 33 मैच जीते, 13 ड्रॉ खेले और आठ हारे हैं। पोंटिंग ने पुकोवस्की के बारे में कहा, ‘‘यह उसका पहला टेस्ट था और आखिरी दिन वह मैदान पर वापिस नहीं आ सका। यह चिंता का विषय है। वह युवा है और अगर खेलने की स्थिति में होता तो जरूर आता है। मुझे लगता है कि ब्रिसबेन में उसका खेल पाना संदिग्ध है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल