1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की धरती पर भारत के पास वो करने का मौका जो कोई एशियाई नहीं कर सका, इस बार बदलेगा इतिहास?

इंग्लैंड की धरती पर भारत के पास वो करने का मौका जो कोई एशियाई नहीं कर सका, इस बार बदलेगा इतिहास?

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 02, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 04:33 pm IST

भारत को सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए 246 रन बनाने हैं।

India vs England, 4th Test: Team Indi hace chance to create history- India TV Hindi
India vs England, 4th Test: Team Indi hace chance to create history Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य रखा है। भले ही ये लक्ष्य बेहद छोटा नजर आ रहा है लेकिन सच तो ये है कि इंग्लैंड की धरती पर एशिया की कोई भी टीम 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है। इसके अलावा भारतीय टीम का भी रिकॉर्ड एशिया के बाहर बेहद ही खराब है। लेकिन रिकॉर्ड टूटने और आंकड़े बदलने के लिए ही होते हैं। भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट जीतकर दिखा दिया है कि वो इंग्लैंड की धरती पर इस बार इतिहास लिखने आए हैं। भले ही आंकड़े भारत के पक्ष में ना हों, भले ही हालात अंग्रेजों के पक्ष में हों, भले ही भारतीय टीम सीरीज में पिछड़ रही हो। लेकिन विराट कोहली की इस टीम को हर हालात से निपटना आता है। (Also Read: दो दिन में दो बार हैट्रिक लेने से चूके मोहम्मद शमी, फिर भी जीता दिल)

एशियाई टीमों का फ्लॉफ शो: आपको बता दें कि इंग्लैंड की धरती पर एशिया की कोई भी टीम चौथी पारी में 200 से ज्यादा का लक्ष्य कभी भी हासिल नहीं कर सकी है। इंग्लैंड में जब भी मेजबान टीम ने एशियाई टीम को चौथी पारी में 200 से ज्यादा का लक्ष्य दिया है हर बार उन्हें जीत मिली है।

भारत का भी प्रदर्शन रहा है खराब: एशिया के बाहर भारत ने अब तक सिर्फ 3 बार ही चौथी पारी में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इस दौरान भारत ने एशिया से बाहर चौथी पारी में सिर्फ 3 ही बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। वहीं, टीम को 36 मैचों में हार मिली है और 22 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। हालांकि इस मैच के ड्रॉ होने का कोई सवाल नहीं है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत इस मैच को जीतकर उस कारनामे को अंजाम दे पाता है जो अब तक कोई भी एशियाई नहीं कर सका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल