1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बावजूद खुश नहीं हैं भुवनेश्वर कुमार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बावजूद खुश नहीं हैं भुवनेश्वर कुमार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2018 10:21 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 10:22 pm IST

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमर तोड़ने वाले भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखाई दिए।

भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमर तोड़ने वाले भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखाई दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भुवी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम और अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे। हमने 25-30 रन ज्यादा दिए। मेरा ध्यान सिर्फ अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने पर था। मैं चाह रहा था कि मैं बल्लेबाजों को स्लिप या फिर विकेटकीपर के हाथों कैच कराऊं। कुल मिलाकर मैंने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे मुझे खुशी है। डी विलियर्स दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और उन्हें आउट करने के लिए आपको बेस्ट देना होगा।'

आपको बता दें कि पहले टेस्ट में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 12 रनों पर 3 विकेट खो दिए। खास बात ये रही कि ये तीनों ही विकेट भुवी ने लिए थे और उन्होंने तीनों विकेट पहले 6 ओवरों में लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने कहर ढाते हुए दक्षिण अफ्रीका के 12 रन पर 3 विकेट गिरा दिए और मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। भुवी ने डीन एल्गर (0), एडेन मार्कराम (5) और हाशिम आमला (3) के विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमर तोड़कर रख दी। भुवनेश्वर ने पहली पारी 4 विकेट झटके। साल 2001 के बाद पहले 6 ओवर में 3 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल