1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, T20I सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, T20I सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Nov 18, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 02:50 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 मैच में भी हरा दिया।

TEAM INDIA- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, T20I सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त Image Source : TWITTER/BCCIWOMEN

गुयाना| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 मैच में भी जीत से दूर रख दिया। भारत ने बारिश के कारण नौ ओवरों तक किए गए इस मैच में पांच रन से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है।

भारत ने नौ ओवरों में सात विकेट खोकर 50 रन बनाए। विंडीज की टीम 51 रनों का पीछा करते हुए नौ ओवरों में पांच विकेट खोकर 50 रन ही बना सकी। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने सात, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने छह, वेदा कृष्णमूर्ति ने पांच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छह, तानिया भाटिया ने आठ रनों का योगदान दिया।

विंडीज के लिए हेलन मैथ्यूज और चिनले हेनरी ने 11-11 रनों का योगदान दिया। नताशा मैक्लीन ने 10 रनों का योगदान दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी टीम लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। भारत के लिए अनुजा पाटील ने दो रन लिए। दीप्ती शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल