1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बंग्लादेश और एशिया कप के लिए भारतीय महिला ए टीम का हुआ ऐलान, देविका वैद्य बनी कप्तान

बंग्लादेश और एशिया कप के लिए भारतीय महिला ए टीम का हुआ ऐलान, देविका वैद्य बनी कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2019 08:47 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 08:47 am IST

 चार अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी।

Devika Vaidya, Captain India- India TV Hindi
Devika Vaidya, Captain India Image Source : BCCI

मुम्बई। बांग्लादेश दौरे के साथ-साथ श्रीलंका में अक्टूबर में होने वाले एसीसी इमर्जिग विमेंस एशिया कप के लिए लेग स्पिनर देविका वैद्य को भारत-ए महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने टीम के चयन के लिए एक बैठक की। टीम चार अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी।

भारतीय ए टीम : देविका वैद्य (कप्तान), एस, मेघना (उपकप्तान), यशिता भाटिया, तेजल हसाबनिस, तनुश्री सरकार, सिमरन बहादुर, नजरत परवीन, आर. कल्पना, मनाली दक्षिणी, काशामा सिंह, अंजली सरवानी, मीनू मानी, सुश्री डी. टीवी कंवर और राशी कनौजिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल